RRB Railway Group D level 1 Exam Date Out: 2022 रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने रेलवे Group-D लेवल 1 भर्ती 2019 की संभावित परीक्षा तारीख जारी कर दी है. RRB द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, RRB Group D लेवल-1 का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) (RRB Group D level 1 CBT 2022) 17 अगस्त 2022 (टेंटेटिव डेट) से आयोजित किए जा सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस रेलवे जॉब के लिए ग्रुप डी का फॉर्म भरा था, वे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस चेक कर सकते हैं. |
आरआरबी द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 अब 17 अगस्त 2022 से कई शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. सीईएन आरआरसी (स्तर -1) के लिए आयोजित होने वाला कोई दूसरा चरण सीबीटी नहीं होगा यानी आवेदकों को केवल सिंगल सीबीटी एग्जाम देना होगा |
बोर्ड ने यह भी बताया है कि आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम के दौरान कोविड-19 महामारी को देखते हुए जरूरी दिशा निर्देशों का ध्यान रखना होगा, जोकि समय-समय पर जारी किए जाएंगे. एडमिट कार्ड (RRB Group D level 1 Admit Card) परीक्षा से उचित समय पहले वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे.
RRB Group D Exam Date notice

वैकेंसी डिटेल्स
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने 12 मार्च 2019 को आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी. इस भर्ती अभियान के माध्यम से आरआरबी ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल- 1 के पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों की भर्ती करेगा.
आरआरबीRailway Group D भर्ती 2019 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की भर्ती तीन चरणों की चयन प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी. जिसमें सबसे पहले सीबीटी होगा, एग्जाम में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), और फिर मेडिकल टेस्ट व दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा.

NHAI Recruitment for 84 Accountant, Stenographer and Other Posts
RRB NTPC Notification PDF Graduate Reruitment 2026 – Apply Online for 5810
Jharkhand Home Guard Recruitment 2025: 1614 Vacancies Out – Apply from 15th June!
CISF Recruitment 2025: 403 Head Constable Posts Out – Sports Quota
🚨Bihar Police Enforcement Sub Inspector SI Online Form 2025 [Notification PDF,Online Form Link]